घूस मामले में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ CBI करेगी जांच, सरकार ने दी मंजूरी
satya pal malik
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 07:52 AM
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) के 300 करोड़ रुपये की घूस का ऑफर किए जाने के आरोपों को लेकर सीबीआई उनके खिलाफ जांच करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने जांच की मंजूरी दे दी है.
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल व मेघालय के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) ने दावा किया था कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की गई थी। यह पेशकश 'अंबानी' और 'आरएसएस से संबद्ध व्यक्ति' की दो फाइलों को मंजूरी देने के एवज में दी जानी थी, लेकिन उन्होंने यह डील निरस्त कर दी।
Noida: नोएडा में कांशीराम आवासीय योजना में बड़ा घोटाला, 63 लाभार्थी मिले अपात्र
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उस वक्त पीएम ने उनसे कहा था कि वह भ्रष्टाचार से कोई समझौता न करें। उनके इस दावे की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र सरकार से की थी। जिसे अब केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है।
एक कार्यक्रम में सत्यपाल मलिक ने कहा था, 'कश्मीर जाने के बाद मेरे पास दो फाइलें आईं। एक अंबानी की फाइल थी और दूसरी आरएसएस से जुड़े एक शख्स की थी जो पिछली महबूबा मुफ्ती और बीजेपी की गठबंधन सरकार में मंत्री थे। वह पीएम मोदी के भी बेहद करीबी थे। मुझे सचिवों ने सूचना दी कि इसमें घोटाला है और फिर मैंने बारी-बारी से दोनों डील रद्द कर दीं। सचिवों ने मुझसे कहा कि दोनों फाइलों के लिए 150-150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मैंने उनसे कहा कि मैं पांच कुर्ता-पायजामे के साथ आया हूं और सिर्फ उसी के साथ यहां से चला जाऊंगा।'