CBSE 10th Result- सीबीएसई 10वीं का परिणाम हुआ जारी
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:59 PM
CBSE 10th Result- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास के रिजल्ट के बाद, 10वीं क्लास का बोर्ड रिजल्ट (CBSE 10th Result) भी जारी कर दिया है. सीबीएसई ने आज, 22 जुलाई 2022 को दोपहर 2 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर मैट्रिक रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया।
गौरतलब है इस बार सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में लगभग 21 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा में 94% छात्रों ने सफलता हासिल की है। 12वीं के बाद दसवीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा है।
जो स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा cbse.nic.in पर जाकर अपना Roll number, school code तथा Date of birth सबमिट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
अगर छात्र चाहें तो अपनी Online marksheet को डाऊनलोड भी कर सकते हैं। हालांकि अभी Original marksheeet पाने के लिए छात्रों को थोड़ा सा इंतजार करना होगा। लेकिन Online marksheet छात्र तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आपको स्कूल से Original marksheet प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आप Digilocker की वेबसाइट या App में जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।