
CCRAS Recruitment 2022: केंद्रीय आयुर्वेदीय अनुसंधान परिषद(CCRAS) ने रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 38 पदों को भरा जाएगा। इसमें से फार्मासिस्ट के लिए 25, रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) के लिए 4, पंचकर्म तकनीशियन के लिए 08 और रिसर्च ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी) के लिए 01 पद हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि:- 15 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त
रिक्ति विवरण
रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) -04 फार्मासिस्ट-25 पंचकर्म तकनीशियन -08 रिसर्च ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी) -01
योग्यता
रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या CCIM,/NClSM से संबद्ध संस्थान से आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी / एमएस) होनी चाहिए। साथ ही CCIM/ NCISM के केंद्रीय रजिस्टर या आयुर्वेद/आईएसएम के राज्य रजिस्टर में एनरोलमेंट होना चाहिए।
फार्मासिस्ट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से फार्मेसी / डी फार्म (आयुर्वेद) में डिप्लोमा या बी फार्म (आयुर्वेद) के साथ मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक अस्पताल में दो साल का अनुभव होना चाहिए।
पंचकर्म तकनीशियन- (ए) मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम एक वर्ष की अवधि के पंचकर्म में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स होने का साथ किसी मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक अस्पताल / संस्थान में तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
रिसर्च ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी) – (ए) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त / पंजीकृत अनुसंधान / शैक्षणिक / संस्थान / प्रयोगशाला / उद्योग या पीएचडी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा रिसर्च ऑफिसर के लिए 40 वर्ष और फार्मासिस्ट और पंचकर्म के लिए 27 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें उम्मीदवार सीधे इस लिंक ccras.nic.in पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन साथ ही इस लिंक CCRAS Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं।