जानें, CDS Bipin Rawat समेत कौन-कौन सवार थे दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में...
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:20 PM
नई दिल्ली. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defense Staff of the Indian Armed Forces) को ले जा रहा भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस बड़े घटनाक्रम में हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे.
जानकारी के अनुसार, सीडीएस रावत (CDS Bipin Rawat) वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे. जनरल रावत की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है. वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
वहीं, हेलिकॉप्टर क्रैश (Tamil Nadu Helicopter Crash) की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है. इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है.
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया. इमरजेंसी टीम मौके पर है. कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.
रियलटाइम जानकारी के अनुसार, क्रैश हुए इस हेलिकॉप्टर में यह लोग सवार थे.– जनरल बिपिन रावत, सीडीएस– श्रीमति मधुलिका रावत– ब्रिगेडियर एलएस लीडर– लेफ्टिनेंट हरजिंदर सिंह– एनके गुरसेवक सिंह– एनके जितेंद्र सिंह– L/NK विवेक कुमार– L/NK बी. साई तेजा– HAV सतपाल