CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर का मिला ब्लैक बॉक्स, सामने आया हादसे के पहले का VIDEO
हेलिकॉप्टर हादसे का वीडियो सामने आया है. (pc- ANI)
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:03 AM
नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुन्नूर के जंगलों में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के हेलिकॉप्टर का फ्लाइट रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही गुरुवार को इस घटना से ठीक पहले का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि कैसे जंगलों में उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ. इस हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य का निधन हुआ है.
मिला ब्लैक बॉक्स
बुधवार को हादसे के बाद से ही अफसरों ने ब्लैक बॉक्स की तलाश का करना शुरू कर दिया था. हेलिकॉप्टर हादसे से 300 मीटर दूर से बढ़ाकर एक किलोमीटर तक कर दिया गया था. इन कोशिशों के बाद गुरुवार को ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया गया है.
अब ब्लैक बॉक्स से बुधवार को कुन्नूर जिले के जंगलों में हुए इस हादसे के पहले के घटनाक्रम के बारे में अहम जानकारी सामने आएगी. इस हादसे में सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण ही जीवित बचे हैं. उनका इलाज जारी है.
#WATCH | Final moments of Mi-17 chopper carrying CDS Bipin Rawat and 13 others before it crashed near Coonoor, Tamil Nadu yesterday
बताया गया है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत को वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में लेक्चर देना था. उनके अलावा इस हादसे में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, सीडीएस के सैन्य सलाहकार व स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह का भी निधन हुआ है.
हादसे में जान गंवाने वाले अन्य कर्मियों में विंग कमांडर पी एस चव्हाण, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक सई तेजा भी शामिल हैं.
जनरल रावत 17 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक भारतीय थल सेना के प्रमुख थे. उन्हें 31 दिसंबर 2019 को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किया गया. जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य के निधन पर थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और सेना के अन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया.