
- मनोज रघुवंशी
एक पत्रकार के रूप में ये मेरी एक अनोखी आपबीती है। ठीक 32 साल पुरानी बात है। 30 अक्टूबर, 1990 का दिन लाल कृष्ण आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या रथ यात्रा का अंतिम दिन था। रथ यात्रा तो अयोध्या तक नहीं पहुंची थी, लेकिन ये उसके समापन का दिवस था। इस दिन के घटनाक्रम में एक ऐसी घटना घटी, जो आज तक कहीं रिपोर्ट नहीं हुई। मेरी स्टोरी में भी नहीं।