Chintan shivir Live- दो दिवसीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के गृह मंत्रियों को कर रहे संबोधित
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:37 AM
Chintan Shivir Live- हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किया जा रहा है। आज इस शिविर का आखिरी दिन है। जिसके दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के गृह मंत्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं।
यह चिंतन शिविर (Chintan Shivir) आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण के लिए किया जा रहा है। इस चिंतन शिविर का उद्देश्य सहकारी संघवाद, केंद्र और राज्य स्तर पर विभिन्न हितधारको के बीच योजना और समन्वय में अधिक तालमेल लाना है।
चिंतन शिविर में विभिन्न मुद्दों पर किए जा रहे हैं विचार विमर्श -
चिंतन शिविर (Chintan Shivir) में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन, आपराधिक न्याय प्रणाली में आधुनिकता के बढ़ते हुए उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन, महिला सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी व तटीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया जा रहा है। 27 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चिंतन शिविर को संबोधित किया था। अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री ने साल 2024 तक हर राज्य में एनआईए ऑफिस को बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही सीमा रहित अपराधियों का मुकाबला करने के लिए सभी राज्यों को रणनीति बनाने की सलाह दी।
चिंतन शिविर के आखिरी दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के गृह मंत्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं।
देखे प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन -
Addressing Chintan Shivir of Home Ministers of states being held in Haryana. https://t.co/LIMv4dfhWv