Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों के बीच हुई भिड़त, हॉकी स्टिक लगने से हुआ बवाल
भारत
चेतना मंच
05 Aug 2022 06:46 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुए 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) की बात करें तो गुरुवार (4 अगस्त) को एक हॉकी मैच में खिलाड़ियों में झगड़ा शुरू हो गया था। वहीं एक प्लेयर ने दूसरे की गर्दन पकड़ लिया। एक दूसरे की टी-शर्ट भी खींचकर पकड़ा था। इसी बीच बचाव में अंपायर पहुंच गया था।
यह मैच मेजबान टीम इंग्लैंड (Commonwealth Games 2022) और कनाडा को लेकर खेला गया था। मैच में इंग्लैंड ने 11-2 के अंतर से जीत हासिल किया था। ग्रुप में मेजबान दूसरे और भारतीय टीम टॉप पहुंच गए थे। अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मैच ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है। जबकि भारत का साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड में से किसी के साथ भी मुकाबला हो सकता है।
इस तरह हुई मैच में झगड़ा हुआ शुरू
दरअसल, मैच में देखा जाए तो झगड़ा हाफ टाइम का बिगुल बजने से चंद मिनट पहले शुरू हो गया था। तब इंग्लैंड ने 4-1 की बढ़त बनाया था और कनाडा टीम गोल को लेकर लगातार आक्रामक हो गए थे। इसी दौरान कनाडा के बलराज पनेसर और इंग्लैंड के क्रिस ग्रिफिथ के बीच बॉल छीनने को लेकर तगड़ी जंग होना शुरू हुई थी।
इसी दौरान खेलने के दौरान बलराज की हॉकी स्टिक ग्रिफिथ के हाथ पर लगने के बाद फंस चुकी थी। इससे गुस्सा होने के बाद इंग्लिश प्लेयर ने पनेसर को धक्का मार दिया था। बस उसके बाद दोनों खिलाड़ी उग्र हो गए और पनेसर ने ग्रिफिथ की गर्दन पकड़ लिया था। तब हॉकी मैच पूरी तरह जंग के मैदान में तब्दील हो गया। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे की टी-शर्ट भी पकड़कर खीच लिया था।
यह लड़ाई देखने के बाद दोनों टीम के प्लेयर और मैच रेफरी पहुंच गए थे। उन्होंने मामला ज्यादा बढ़ने या मारपीट हो जाती है तो उसके पहले ही बीच बचाव हो गया था। यहां रेफरी ने लड़ाई की पहल करने की वजह से पनेसर को रेड कार्ड दिखाने के बाद मैदान से बाहर किया था। जबकि ग्रिफिथ को येलो कार्ड दिखाने के बाद वार्निंग मिल गई थी।