Raju Srivastava- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, एम्स में कराया गया भर्ती
राजू श्रीवास्तव
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:06 PM
Raju Srivastava- इंटरटेनमेंट जगत के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबियत अचानक बिगड़ने की वजह से आज उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital Delhi) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जिम में वर्कआउट करते समय राजू को दिल का दौरा पड़ा है, जिसकी वजह से वह ट्रेडमिल पर ही गिर पड़े इसके बाद इन्हें आनन-फानन में एम्स ले जाया गया।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastava) इन दिनों दिल्ली में थे। इनके पीआरओ अजीत सक्सेना के मुताबिक आज यह दिल्ली के कुछ बड़े नेताओं से मिलने वाले थे। सुबह वो जिम में वर्कआउट करने गए हुए थे। जहां ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वह वहीं पर नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया जहां पर उनका इलाज इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल अभी राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava Health) की सेहत में सुधार हो रहा है, और उनकी पल्स सामान्य हो रही है। फिलहाल उन्हें अभी डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा।