Common Wealth Games 2022 : कॉमन वेल्थ गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन खुश ओम बिरला ने दी बधाई
Pic Source: InsideSports
भारत
RP Raghuvanshi
01 Aug 2022 07:35 PM
Common Wealth Games 2022 : ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम में आयोजित कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 आज चौथे दिन में प्रवेश कर लिया। भारत ने अब तक कुल 6 पदक अपने नाम कर लिए हैं। जिनमें तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक शामिल है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बधाई दी है।
भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक जो पदक जीते हैं, वे सभी वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। अब चौथे दिन भी वेटलिफ्टिंग में देश को दो पदक मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बॉक्सिंग में अमित पंचाल और पुरुष हॉकी टीम के मुकाबलों पर भी सभी की नजरें हैं। पुरुष हॉकी टीम की मुकाबला इंग्लैंड के साथ है। टेबल टेनिस में पुरुष टीम सेमीफाइनल में नाइजीरिया का सामना करेगी। तमाम चुनौतियों के बीच भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रर्दशन जारी है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट कर सभी खेल प्रतिभागियों को बधाई दी है। उन्होंने सदन में भी यह बात कही कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कॉमन वेल्थ गेम्स में खेल रहे खिलाड़ी देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज यानी एक अगस्त का दिन भारत के लिए खास है, क्योंकि भारत की निगाहें कई पदक लगी हैं। इसके अलावा कुछ इवेंट ऐसे भी हैं, जिनमें आगे चलकर भारत को पदक जीतने की उम्मीद है।