Corona Case- नोएडा के खेतान स्कूल के तीन कक्षाओं में कोरोना संक्रमित छात्र मिलने से हड़कंप
नोएडा के खेतान स्कूल में मिले कोरोना संक्रमित छात्र
भारत
RP Raghuvanshi
11 Apr 2022 04:23 PM
Noida, UP- कोरोना महामारी के चलते देश भर में लगभग दो साल बाद 12वीं तक के स्कूल पूरी तरह से खुल पाए हैं। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई। खबरों के मुताबिक नोएडा जिले के जाने-माने शिक्षण संस्थान खेतान स्कूल (Khaitan School, Noida) की तीन कक्षाओं में कोरोना संक्रमित (Corona Case) छात्र पाए गए हैं। कुरूना संक्रमित छात्र मिलने की वजह से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल में 13 अप्रैल तक ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गई है।
इन कक्षाओं में मिले हैं संक्रमित छात्र-
नोएडा स्थित खेतान स्कूल के 9वीं तथा 12वीं कक्षा में कोरोना संक्रमित छात्र पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौवीं कक्षा के सेक्शन ई तथा 12वीं कक्षा के सेक्शन बी एवं सेक्शन डी में संक्रमित छात्र मिले हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य रीना सिंह और हेड ऑफ सीनियर स्कूल संजीव फिलिप के द्वारा छात्रों के अभिभावकों को एक नोटिस भेजी गई है, जिसमें अभिभावकों को स्कूल में संक्रमित छात्र मिलने की खबर दी गई है और इसके साथ ही 13 अप्रैल तक स्कूल में ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गई है।
स्कूल प्रशासन की तरफ से अभिभावकों से अपील की गई है कि जिन भी बच्चों में कोरोना के लक्षण दिखाई दें तुरंत उनकी जांच कराई जाए और 18 अप्रैल तक सभी बच्चों की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट (RTPCR Report) स्कूल में जमा करने के बाद ही स्कूल भेजा जाए।
2 साल के लंबे समय के बाद देश को कोरोना संकट से राहत मिली थी। अभी सब कुछ सुचारू रूप से चलना शुरू ही हुआ है कि एक बार फिर से कोरोना दस्तक देने लगा है। कुछ समय पहले ही देशभर में करुणा से जुड़े प्रतिबंध हटाए गए थे। देश के कुछ हिस्सों में मास्क को भी वैकल्पिक कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर कोरोना के केसेज (Corona Case) सामने आने लगे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट एक्स ई के भी कुछ मामले भारत के कई राज्यों में मिलना शुरू हो गए हैं। चीन में बढ़ रहे हैं कोरोना केसेस (Corona Case) की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से देश पर कोरोना का संकट आ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों ने भी चौथी लहर को लेकर चेतावनी दी है।
ऐसे में अभी सभी को कोरोना को लेकर बेपरवाह होने के बजाय सावधानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।