Corona Cases Today: देश में कोरोना का खतरा बढ़ा, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1150 केस दर्ज
Corona Cases Update: The number of patients under treatment for corona virus infection in the country increased to 1,848
भारत
चेतना मंच
17 Apr 2022 06:58 PM
Corona Cases Today: कोरोना के मामलों में फिरसे बढ़ोतरी देखी गई है. रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण (corona virus) के 1150 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है.
इसी के साथ देश में एक्टिव मरीजों की संख्या (No. of Active Patients) में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है, जब कि बढ़कर 11,558 पर पहुंच गई है. वहीं संक्रमण से मुक्त मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 954 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं.
Corona Cases Today: दिल्ली में कोविड-19 की बढ़ती दस्तक़
दिल्ली में कोविड के 461 ताजा मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले दिन 366 मामले सामने आए थे. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर (Infection Rate) बढ़कर 5.33 % हो गई है. स्वास्थ्य विभाग (health Department) के बुलेटिन के अनुसार, कुल मामले बढ़कर 18,68,033 हो गए हैं
इस बीच पिछले 24 घंटों में कोविड 19 से संबंधित दो मौतें भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 26,160 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 269 मरीजों के ठीक होने के साथ ठीक होने वालों की कुल संख्या 18,40,611 हो गई है.
होम आइसोलेशन (Home Isolation) में इलाज करवा रहे कोविड-19 रोगियों की संख्या भी बढ़कर 772 हो गई है. शहर में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 1262 है. (Corona Cases Today)
दिल्ली में 652 कोविड नियंत्रण क्षेत्र (covid containment zone) हैं. इस बीच, कुल 8,646 नए टेस्ट – 6,638 आरटी-पीसीआर और 2,008 रैपिड एंटीजन किए गए. पिछले 24 घंटों में कुल 3,75,49,472 टेस्ट किए गए.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 9,508 टीके लगाए गए, जिसमें पहली खुराक के रूप में 1,724, दूसरी खुराक के रूप में 2,534 और एहतियाती खुराक के रूप में 5,250 टीके शामिल हैं. (Corona Cases Today)