Corona Update: कोरोना के फिर बढ़े मामलें, देश के आधे से ज्यादा मामले सिर्फ दिल्ली-NCR में
Corona Cases Update: The number of patients under treatment for corona virus infection in the country increased to 1,848
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 02:52 PM
Corona Update: भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामलों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रही है। आज सराकर जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2,927 नए कोरोनो वायरस (COVID-19) मामले दर्ज हुए है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,927 मामले सामने आए वही 2,252 मरीज ठीक हुए। इस दौरान पिछले 24 घंटों में कोरोना से 32 मरीजों की मौते हुई हैं, जिससे कुल कोरोनो वायरस से संबंधित मौतों की कुल संख्या 5,23,654 हो गई।
>> यह भी पढ़े:- IMD Weather Forecast: कड़ी धुप में बीता अप्रैल, मई की शुरुआत तक कोई राहत के आसार नहीं
आपको बता दू, इससे पहले मंगलवार को भारत में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए थे। 12 मार्च 2022 के बाद से भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। (Corona Update)
चौंकाने वाली बात ये है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली NCR में सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। जहां दिल्ली में 1200 से ज्यादा मामले पाए गए हैं तो वहीं गुरुग्राम में भी ये आंकड़ा 400 के पार है। यानी पूरे भारत में पाए गए मामलों का आधे से ज्यादा अकेले दिल्ली NCR में है।
>> यह भी पढ़े:- Twitter को खरीदने का Elon Musk का सपना होने वाला है साकार! जानिए कितने में ख़रीदा ट्विटर
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली कल 1,204 ताजा COVID-19 मामले और 1 मृत्यु दर दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर 4.64 % थी। (Corona Update)
बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 18,77,091 है वही मरने वालों की संख्या 26,169 तक पोहोच गई है! देश में COVID-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 % है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन कोरोना मरीजों की संख्या में 643 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 % है। (Corona Update)
>> यह भी पढ़े:- Yogi Government: योगी आदित्यनाथ को UP की कमान संभाले हुआ एक महीना पूरा, लिए ये बड़े फैसले