Corona Update-10 राज्यों में बढ़े 45% अधिक कोरोना के मामले
Corona Update
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:23 PM
Corona Update- देश में एक बार फिर कोरोना केसेज में रफ्तार देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते 45% अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं। इस हफ्ते पूरे देश में 25000 से भी अधिक कोरोना के मामले ले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले मार्च महीने में 7 से 13 मार्च के बीच मामलों की संख्या इतनी अधिक पाई गई थी।
कोरोना के सबसे अधिक मामले देश के 10 बड़े राज्यों में देखने को मिले हैं, जिसमें केरल और महाराष्ट्र (Corona Cases in Kerala and Maharashtra) सबसे आगे है। एक हफ्ते में मिले कोरोना के कुल केसेज में से 60% केसेज सिर्फ केरल और महाराष्ट्र से जुड़े हुए हैं। जो रिकॉर्ड सामने आया है उसके मुताबिक मार्च महीने में कोरोना के 25 हजार से ज्यादा केसेज मिले थे। पूरे 3 महीने बाद अब एक बार फिर यही आंकड़ा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक 30 मई से 5 जून तक देश भर में कोरोना के 25000 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इससे पहले वाले हफ्ते में 17361 नए मामले दर्ज किए गए थे।
अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो पूरे देश में 24 घंटे में कोविड के 4518 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
केरल और महाराष्ट्र में सबसे तेजी से फैल रहा कोरोना-
कोरोना के नए केसेस (Corona new cases) के मामले में केरल और महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। देशभर में सामने आए कुल नए मामलों में से 60% मामले केरल और महाराष्ट्र से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में केरल में 8000 नए मामले दर्ज किए गए जबकि महाराष्ट्र में 7253 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो केरल में 24 घंटे में 1544 ने मामले, जबकि महाराष्ट्र में 1494 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली की हालत में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है यहां पर कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं।