
संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में नए प्रतिबंध लगाए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भी देश में कोविड-19 महामारी के हालात, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और आपूर्ति व्यवस्था की चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति, ओमिक्रोन के प्रसार और इसके जन स्वास्थ्य प्रभाव की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. UP Election 2022: गौतमबुद्ध नगर में घोषणा के बिना भी घोषित हैं ये 5 प्रत्याशी उन्होंने इस दौरान जिला स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित किए जाने और वयस्कों के लिए टीकाकरण मुहिम मिशन मोड पर तेज किए जाने की अपील की थी.Prime Minister Narendra Modi will interact with the Chief Ministers of all states today at 4:30 pm via video conferencing on the COVID situation (File pic) pic.twitter.com/a3RRwOclfz
— ANI (@ANI) January 13, 2022