आप समय-समय पर कहीं ना कहीं अक्सर घूमते होंगे जहां आपके दिल को सुकून मिलता है । वही इससे हमारी जिंदगी की बोरियत भी खत्म हो जाती है, वही हमारी जिंदगी में कुछ नया लेकर आती है। खास बात ये है की कई लोग ऐसे भी हैं जो अपनी जिंदगी मे ज्यादा से ज्यादा घूमना पसंद करते हैं ।तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां सूरज कभी नहीं डूबता यानी कि यहां पर कभी रात नहीं होती ।
नॉर्वे: यहां के लोग इस देश को मध्य रात्रि का देश भी कहते हैं जानकारी के मुताबिक यह आर्कटिक सर्किल के तहत आता है इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई यानी कि लगभग 76 दिनों तक सूरज चमकता है ।
अलास्का: यहां का ग्लेशियर सैलानियों का दिल चुरा लेता है साथ ही यहां मई महीने से लेकर जुलाई के बीच सूरज नहीं डूबता ।
आइसलैंड: जानकारी के मुताबिक यह यूरोप का दूसरे नंबर का बड़ा द्वीप है। जहां घूमने आए सैलानी रात के समय भी सूर्य के प्रकाश का लुफ्त उठा सकते हैं वही 10 मई से लेकर जुलाई महीने तक यहां सूरज कभी नहीं डूबता ।
फिनलैंड: यहां की खूबसूरत झीलें फिनलैंड की खूबसूरती को दोगुना कर देती हैं । जानकारी के मुताबिक यहां गर्मी के दिनों में 73 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है ।
कनाडा: यहां साल के काफी लंबे समय तक बर्फ का साम्राज्य रहता है लेकिन इसके उत्तरी पश्चिमी भाग में लगभग 50 दिनों तक सूरज नहीं डूबता ।