
COVID-19 भारत में कोरोना महामारी (corona)का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार 336 नए मरीज मिले हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। कल के मुकाबले आज 30 प्रतिशत ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। कल 13 हजार 313 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर में कोरोना के अब 88 हजार 284 सक्रिय मरीज हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 33 लाख, 62 हजार 294 हो गई है। वहीं, अब तक कुल 5 लाख 24 हजार 954 लोगों की देश में कोरोना से मौत हो चुकी है। गुरुवार की ही बात की जाए तो देशभर में 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे कोविड डेथ रेट बढ़कर 1.21 फीसदी हो गई है।
चिंता की बात यह है कि, अब दिनों-दिन कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, फिलहाल देशभर में 88 हजार 284 सक्रिय मरीज हैं। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.20 प्रतिशत हो गया है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 13 हजार 029 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 27 लाख, 49 हजार, 056 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 388 अंक की लगाई छलांग, निवेशकों को बढ़त का मिला संकेत