Covid cases in Delhi- दिल्ली में लगातार बढ़ रहे केस, 2 हफ्ते में 9 गुना ज्यादा मरीज
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
भारत
चेतना मंच
29 Apr 2022 04:58 PM
Covid cases in Delhi- पिछले 2 सालों से पूरे दुनिया में फैली कोरोना महामारी एक बार फिर बढ़ रही है। लंबे समय तक पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाली इस महामारी से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हुई थी। लेकिन एक बार फिर इसके बढ़ रहे मामले चिंता का विषय बन रहे हैं। बात करें भारत देश की तो यहां लगातार कोरोना के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खास तौर से देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बात करें पिछले 24 घंटे की तो देश की राजधानी दिल्ली (Covid Cases in Delhi) में 24 घंटों में 3377 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 60 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
गुरुवार को दिल्ली में 15 100 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 2 लोगों के मौत की खबर सामने आई है और इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में में संक्रमण की दर 4.62% पर पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमण मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का क्या है कहना?
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendra Jain) का लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले में कहना है कि हालांकि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है, अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है। संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं परंतु रोग गंभीर नहीं है अतः अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है। इसलिए लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सतर्क रहने एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
दिल्ली में पिछले ढाई हफ्तों में बड़े हैं 9 गुना मरीज -
रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण (Covid Cases in Delhi) के मामले सामने आ रहे हैं। बात करें पिछले 7 दिनों की तो लगातार प्रतिदिन 1000 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में संक्रमण दर दोगुनी हो गई है। 14 अप्रैल को दिल्ली में संक्रमण दर्द 2.39% रिकॉर्ड की गई थी जो 28 अप्रैल को बढ़कर 4.67% पर पहुंच गई है। इसके साथ ही राजधानी में एक्टिव मामले की संख्या भी लगातार बढ़ रहे है। 11 अप्रैल को राजधानी में 601 सक्रिय मामले थे, जबकि 28 अप्रैल को राजधानी में 5250 सक्रिय मामले दर्ज किए गए। इस तरह से हम कह सकते हैं कि पिछले ढाई हफ्तों में देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में 9 गुना तेजी देखने को मिली है।