Covid cases in India- देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 3545 नए मामले
Covid 19 Update
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 03:21 PM
Covid Cases in India- देश भर में एक बार फिर लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का मामला इस समय चिंता का विषय बना हुआ है। दिन प्रतिदिन संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना संक्रमण से संबंधित जो नए आंकड़े पेश किए गए हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि एक बार फिर से अत्यंत सावधान एवं सतर्क हो जाने की आवश्यकता है।
24 घंटे में 3545 नए मामले हुए दर्ज -
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोरोना संक्रमण से जुड़ी जो नई रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 3545 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही पूरे देश में सक्रिय केसों (Covid Cases in India) की संख्या 19688 पर पहुंच गई है। अब तक पूरे देश में 42551248 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं जबकि 524002 लोगों को इस संक्रमण की वजह से अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
एक बार फिर पूरे देश में कोरोना संक्रमण (Covid Cases in India) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि हर राज्य में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं लेकिन भारत के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण के मामले सर्वाधिक देखने को मिल रहे हैं। संक्रमण के मामले में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) सबसे आगे है। प्रतिदिन यहां पर सर्वाधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। के अलावा महाराष्ट्र (Maharashtra), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), केरल (Kerala) एवं हरियाणा (Hariyana) राज्य में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए लगभग सभी राज्यों में को भी संबंधित प्रोटोकॉल्स का कड़ाई से पालन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।