Covid Symptoms in kids- बच्चों में दिखे ये लक्षण तो हो जाए तुरंत सतर्क
बच्चों में कोरोना के लक्षण
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:43 AM
Covid Symptoms in kids- कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीनों के सुकून के बाद एक बार फिर इस वायरस ने अपना मुंह फैलाना शुरू कर दिया है। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट XE का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना के 2 हजार से भी अधिक नए मामले दर्ज किए गए। कोरोना के इस नए वैरीअंट से जुड़ी सबसे बुरी बात यह है कि इस नए वैरीअंट के शिकार बच्चे भी हो रहे हैं। स्कूल खुल जाने के बाद से बच्चों में यह वायरस और भी तेजी से फैल रहा है।
बच्चों में दिख रहे हैं कोरोना के ये लक्षण-
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना का नया वेरिएंट XE अन्य वेरिएंट के मुकाबले अधिक खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। पिछले दो-तीन हफ्तों से बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण (Covid Symptoms in kids) देखने को मिल रहे हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर बच्चों बुखार, नाक बहना, गले में दर्द, शरीर में दर्द, सूखी खांसी ,उल्टी, लूज मोशन इत्यादि के लक्षण दिखाई दे तो माता-पिता को तुरंत सतर्क हो जाने की आवश्यकता है। बच्चों में अगर इस तरह के लक्षण (Covid Symptoms in kids) दिखाई देते हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। माता-पिता को बहुत ज्यादा पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बच्चों में कोरोना के बहुत माइल्ड से लक्षण देखने को मिल रहे हैं जिनका अगर समय पर उपचार किया जाए तो बच्चे जल्दी से ठीक हो जाएंगे।
मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम से बच्चे हो रहे परेशान-
बच्चों के शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे हृदय, फेफड़े, गुर्दे, मस्तिष्क, त्वचा, आंखें या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल में सूजन को स्थिति को मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) के नाम से जाना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित होने वाले बच्चों में मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसमें आमतौर पर बच्चो को बुखार, गर्दन में दर्द, रैशेज होना, उल्टी या दस्त, आंखें लाल होना, थकान महसूस होना, होंठ फटना, हाथ-पैरों में सूजन, गले में सूजन और पेट दर्द जैसे लक्षण देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट की राय है ऐसी स्थिति में माता पिता बच्चो को तुरंत चिकित्सक के पास ले जाए।
कोरोना से बचने के लिए रखे साफ सफाई का खास ध्यान। साबुन तथा सेनिटाइजर से समय समय पर हाथ धोते रहे। बेवजह बाहर घूमने से बचे। शरीर की इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए खान पान का रखे विशेष ध्यान।