Cricket: मौलाना आजाद ने आरपीएल क्रिकेट अकैडमी को मैच में हराया
Cricket news ghaziabad
भारत
चेतना मंच
09 Feb 2022 12:44 AM
Cricket News: गाजियाबाद। पहले पुष्पा अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट (Pushpa Under 17 Cricket Tournament) में मंगलवार को मौलाना आजाद (Maulana Azad Cricket Team) व आरपीएल क्रिकेट अकैडमी (RPL Cricket Academy) के बीच खेले गए मैच में मौलाना आजाद विजयी रहा। टीम ने चार विकेट से मैच जीता।
मैच न्यू आरपीएल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें टॉस जीतकर आरपीएल क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की और 34.2 ओवर में 121 रन का स्कोर बनाया।
Cricket: रोमांचक मैच में गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स ने गिरिराज मुंबई इंडियन को हराया
काव्य तेवतिया ने सबसे अधिक 32 रन बनाए। आदित्य ने 23 रन का योगदान दिया। क्षितिज शर्मा को 25 रन पर चार विकेट व जेहान को 18 रन पर दो विकेट मिले। मौलाना आजाद ने 31 ओवर में छह विकेट पर 126 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। 69 रन की पारी खेलने वाले धनंजय मैन ऑफ द मैच रहे। आदित्य ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए।