CUET UG में सफल छात्र जेएनयू में एडमिशन लेने के लिए यहां करें अप्लाई
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:01 AM
CUET UG Admission- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय देश के टॉप कॉलेज में से एक है। ऐसे में ज्यादातर छात्रों का सपना होता है कि वो इस विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई को पूरी करें। इस साल अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षाएं कराई थीं। NTA के द्वारा CUET UG का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को जेएनयू में एडमिशन लेना है वो विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
UG परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कर सकते समय अभ्यर्थियों को अपना UG परीक्षा का स्कोर भी अंकित करना होगा। इसके पहले जेएनयू की तरफ से ये खबर मिली थी कि अभी विश्वविद्यालय की ओर से स्कोर का विश्लेषण किया जा रहा है और इसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। अब एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर लिंक भी जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए अभ्यर्थी इस लिंक jnuee.jnu.ac.in/jnuregba2022/regprocess.aspx पर क्लिक कर सकते हैं। वहीं अगर इच्छुक छात्रों को विश्वविद्यालय का प्रोस्पेक्टस चेक करना है तो इसके लिए अभ्यर्थी http://jnu.ac.in/sites/default/files/admission/e-Prospectus-UG-COP-2022-23.pdf
लिंक पर क्लिक करके प्रोस्पेक्टस देख सकते हैं।