
Cyclone Asani : देश के कई राज्यों में साल 2022 के पहले चक्रवाती तूफानी आसनी (Cyclone Asani) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट (Cyclone Asani) जारी किया है। तूफान के बढ़ते खतरे को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बन चुका है, जिसको 21 मार्च तक तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की भीषण संभावना दिखाई दे रही है। इस तूफान को लेकर अंडमान और निकोबार प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है और वे तलाशी और बचाव अभियान चलाने के लिए सभी आवश्यक उपकरणों के साथ अलग-अलग जगहों पर तैयार हैं।
इस बारे में अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि कम दबाव का क्षेत्र जो मंगलवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन चुका है, यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ जाएगा। ये तूफान फिर 20 मार्च तक अंडमान निकोबार द्वीप पहुंच जाएगा। फिर इसके अगले एक दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका विभाग की तरफ से जताई जा रही है। तूफान का नाम आसनी क्यों जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि कम दबाव के सोमवार को चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। फिर ये तूफान इसके बाद लगभग उत्तर-पूर्व दिशा में बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की तरफ बढ़ सकता है। असल में इस चक्रवाती तूफान को आसनी नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि ये श्रीलंका द्वारा सुझाया गया एक नाम है। बताया जा रहा है कि चक्रवात की वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव देखने को मिल सकता है। भारत के समुद्र तटीय राज्यों में भी इस तूफान का असर देखने को मिल सकता है।