कहर ढाएगा ओमिक्रॉन, अस्पतालों में बढ़ेगी मरीजों की भीड़, मौतों में भी होगा इजाफा- रिपोर्ट
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:34 AM
यूरोपीय हेल्थ एजेंसी ने कोरोना के नए वेरिएंड ओमिक्राॅन को लेकर मौत का आंकड़ा और अस्पताल में लोगों की भीड़ बढ़ने की आशंका जताई है। वहीं एजेंसी वैक्सीनेशन को लेकर भी चिंता जाहिर की है। यूरोपीय हेल्थ एजेंसी ने आगाह किया है कि कोरोना (Corona cases) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron cases in the World) के कारण मौत (Death) और हॉस्पिटलाइजेशन में बढ़ोतरी हो सकती है. यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रोटेक्शन एंड कंट्रोल (ECDC) ने बताया है कि आगामी हफ्तों में यूरोप में ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रसार बढ़ने की पूरी आशंका है।
एजेंसी ने वैक्सीनेशन (Vaccination) की धीमी रफ्तार पर चिंता जाहिर करने के बाद बताया है कि ओमिक्रॉन के तेज प्रसार के पीछे एक मुख्य वजह यह भी हो सकती है। ECDC की डायरेक्टर एंड्रिया एमॉन ने बताया है कि-वर्तमान स्थिति को ओमिक्रॉन वैरिएंट के उभार ने और ज्यादा चिंताजनक हो चुकी है।
दरअसल इस वक्त 19 यूरोपीय देशों में ओमिक्रॉन के कुल 274 मामले सामने आ चुके हैं। बीते नवंबर महीने से महाद्वीप में कोरोना के मामले बढ़ना (Corona Cases) शुरू हो चुके हैं. इससे भी चिंता वाली बात ये है कि कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। फ्रांस (France) में साप्ताहिक मौतों का आंकड़ा 61 फीसदी तक हो चुका है। वहीं यूनाइटेड किंगडम में 3 प्रतिशत तो स्विट्जरलैंड और स्लोवाकिया में 35 प्रतिशत का इजाफा हो गया है। पुर्तगाल में 49 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।
वहीं ईसीडीसी की चिंता ये है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron) के प्रभाव की वजह से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। चिंता सिर्फ ओमिक्रॉन तक ही सीमित नहीं रही है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में वैज्ञानिकों को ओमिक्रॉन का एक ऐसा वर्जन भी मिल चुका है जो सामान्य आरटीपीसीआऱ (RT-PCR) टेस्ट को चकमा दे सकने में सक्षम माना जा रहा है।
हालांकि सुखद बात ये है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ मौजूदा कोरोना वैक्सीन्स पर भरोसा जताया गया है। संगठन का कहना है कि इसकी कम आशंका जताई जा रही है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट मौजूदा वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा को चकमा दे सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रायन ने जानकारी दिया है कि- अभी तक वैक्सीन सभी वैरिएंट (Corona Variant) पर कारगर मानी जा रही है और ओमिक्रॉन के मामले में भी ऐसा ही होना संभव है।