Delhi Covid 19 Guideline- क्या निजी कार में भी मास्क लगाना अनिवार्य, जाने दिल्ली में कोरोना के नए दिशा निर्देश
Corona Cases Update: The number of patients under treatment of Kovid-19 in the country increased to 3,428
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 12:49 AM
Delhi Covid 19 Guideline- देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर से देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण मामले में तेजी देखने को मिल रही है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसेस को देखते हुए दिल्ली सरकार काफी सख्त हो गई है। 20 अप्रैल को डीडीएमए के साथ हुई बैठक के बाद दिल्ली में कोरोना से संबंधित नए दिशा-निर्देश (Delhi Covid 19 Guideline) जारी किए गए हैं। जिनका सख्त रुप से पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। जारी किए गए नए नए दिशा निर्देश के अनुसार निजी कार में परिवार के ही यदि एक से अधिक सदस्य यात्रा करते हैं, तो उनके लिए मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है परंतु पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। मास्क न पहनने पर ₹500 का जुर्माना भी निर्धारित किया गया है।
2 अप्रैल को हटा दिया गया था मास्क प्रतिबंध है -
कोरोना पॉजिटिविटी रेट (Corona Positivity rate) कम होने की वजह से तथा कोराेना मामले में आ रही कमी को देखते हुए दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मास्क प्रतिबंध हटा दिया गया था। तथा यह कह दिया गया था कि मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है लोग अपनी इच्छा अनुसार महासके पहन सकते हैं। लेकिन एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। 20 अप्रैल को डीडीएमए के साथ हुई बैठक के बाद अब दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्रों में फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में स्कूलों के लिए भी दे नए दिशानिर्देश (Delhi Covid 19 Guideline) जारी किए गए। दिल्ली में हर स्कूल में क्वारंटीन सेंटर बनाने का निर्देश दिया गया है। किसी भी बच्चे में उल्टी, सिर दर्द, पीठ दर्द बुखार या सर्दी जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर क्वारंटाइन सेंटर में रखने का निर्देश दिया गया है। बिना मास्क के स्कूल परिसर में प्रवेश करना वर्जित है। इसके साथ ही स्कूल परिसर में प्रवेश देने से पहले छात्रों का थर्मल स्कैनिंग टेस्ट करना अनिवार्य है।