
Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi News) समेत कई बड़े महानगरों में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को फिर से इस बात की चिंता सता रही है कि क्या आने वाले दिनों में फिर से कोविड प्रतिबंध लागू हो जाएंगे? दिल्ली में 26 अप्रैल से बोर्ड की परीक्षाएं शुरु होनी हैं और जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो ऐसे में बोर्ड एग्जाम पर संकट मंडरा रहा है। छात्रों और उनके परिजनों को इस बात का डर है कि कहीं कोविड की चौथी लहर से एग्जाम फिर प्रभावित ना हो जाएं।
कोविड के बढ़ते मामलों के बीच सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, बोर्ड ने टर्म 2 की परीक्षाओं के लिए छात्रों के सेंटर में बदलाव किया है। बोर्ड ने छात्रों को नए सेंटर स्कूलों से अलग और थोड़ा दूर होंगे।
CBSE की नई गाइड लाइन
- CBSE की नई गाइड लाइन के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए टर्म -2 की परीक्षा के लिए सेंटर अलॉट किए गए हैं। - टर्म 2 की परीक्षा 2 घंटे की होगी। इस परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। गाइड लाइन में कहा गया है कि छात्र परीक्षा सेंटर पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करें। 10 बजे के बाद सेंटर पर एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- गाइड लाइन में कहा गया है कि क्लास रूम में टर्म 2 की परीक्षा देने आने वाले सिर्फ 18 छात्रों को ही बैठाया जाएगा, जबकि टर्म 1 के 12 छात्र क्लास रूम में बैठ पाएंगे। सभी छात्रों को कोरोना के दिशा निर्देशों को पालन करना होगा, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता और टेंपरेंचर की जांच शामिल है।