Delhi News: अब दिल्ली में कार, SUV खरीदना हो सकता महंगा, रोड टैक्स बढ़ाने पर विचार
Delhi News Road Tax Hike
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:18 AM
Delhi News: दिल्ली में जल्द ही वाहनों की कीमतें बढ़ सकती हैं क्योकि, दिल्ली परिवहन विभाग (Delhi Transport Department) ने सोमवार को कारों, SUV और वाणिज्यिक वाहनों के रोड टैक्स में बढ़ोतरी (Road Tax Hike) का प्रस्ताव रखा है, जिसके वजहसे दिल्ली में इन वाहनों को खरदीना महंगा हो जाएगा।
>> यह भी पढ़े:- Moradabad News: जहांगीरपुरी हिंसा के बाद मुरादाबाद में भगवा यात्रा के दौरान माहौल हुआ तनावपूर्ण
सूत्रों ने दावा किया है इन वाहनों पर रोड टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव परिवहन विभाग ने वित्त विभाग (Finance Department) को भेजा है। दिल्ली में निजी वाहनों पर रोड टैक्स वर्तमान में ईंधन के प्रकार और मूल्य सीमा (Value Range) के आधार पर 12.5 % तक है।
इस बीच, मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) कंपनी ने सोमवार को अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 0.9 % से 1.9 % के बीच वृद्धि की घोषणा की है। (Delhi News Road Tax Hike)
मारुति सुजुकी इंडिया कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला दिया है।