नई दिल्ली । कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर पूरी दुनिया में दहशत है। जर्मनी समेत कई देश नए वर्ष के आयोजनों पर रोक लगा रहे हैं। वहीं भारत में ओमिक्रॉन के आंकड़े 200 के पार पहुंच गए है। तीसरी लहर की आशंका के चलते नईगाइड लाइन भी जारी कर दी गई। बावजूद हालात की समीक्षा और कुछ नए उपायों पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।
देश में कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का प्रसार तेजी से होने लगा है। देश में अब तक कुल 220 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है। अन्य राज्यों की बात करें।
तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।
बतादें कि भारत सरकार ने किसी भी संभावित हालात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए राज्यों को एलर्ट भेज कर उन्हें निगरानी बढ़ाने व युद्ध स्तर काम करने का निर्देश देते हुए रोकथाम के लिए कड़े उपाय अपनाने व जरूरत के हिसाब से स्थानीय स्तर पर नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाने को पहले ही कह दिया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले कम से कम तीन गुना ज्यादा संक्रामक है। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले बढक़र 216 हो गए हैं। दिल्ली में अब तक सर्वाधिक 57 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 54 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। यूपी सहित पांच राज्यों में अगले साल के शुरू में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में हालात की समीक्षा कर आंशिक लाकडाउन सहित कुछ नए प्रतिबंधों पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री गुरुवार को बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि जल्द ही ओमिक्रॉन से निपटने के लिए नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है।