नई दिल्ली (एजेंसी)। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर में सवार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है।
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए इस दर्दनाक हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही एक मात्र जीवित बचे सैन्य अधिकारी थे। हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिसमें सीडीएस रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी। अब हादसे के एक सप्ताह के अंदर ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। वह बुरी तरह से झुलस चुके थे और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे।