Sanskrit : सरस्वति देवनिदो नि बर्हय प्रजां विश्वस्य बृसयस्य मायिनः।
उत क्षितिभ्योऽवनीरविन्दो विषमेभ्यो अस्रवो वाजिनीवति॥ ऋग्वेद ६-६१-३॥
Hindi: हे ज्ञान की शक्ति सरस्वती! हमारे अंदर जो वासना रूपी अंधकार है उसे दूर कर। हमारे विषैले भाव को दूर कर। ज्ञान का प्रकाश हमारी संतानों को मिले। ज्ञान का प्रकाश पृथ्वी पर रहने वाले समस्त मनुष्यों को मिले। (ऋग्वेद ६-६१-३)
English : O Saraswati, the power of knowledge! Dispel the darkness of lust from inside us. Destroy our toxic thoughts. May the light of knowledge go to our children. May the light of knowledge go to all human beings living on the earth. (Rig Veda 6-61-3)