Drishyam 2- 'दृश्यम 2' टीजर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
भारत
RP Raghuvanshi
29 Sep 2022 06:05 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Sep 2022 06:05 PM
Drishyam 2- 2 और 3 अक्टूबर की कहानी तो आपको याद है ना। चलिए आपकी यादें ताजा कर देते हैं। 'दिन था 2 अक्टूबर का। विजय सालगोंकर अपने परिवार के साथ पणजी में स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम में सत्संग के लिए गया हुआ था। वहां उन्होंने होटल में पाव भाजी खाई, और अगले दिन 3 अक्टूबर को पूरी फैमिली बस से वापस घर लौट आई।' बस यही थी 2 व 3 अक्टूबर की कहानी। अब तो आपको याद आ गई होगी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम।
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म दृश्यम की सफलता को देखते हुए अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। दृश्यम के रिलीज के 7 साल बाद दृश्यम 2 (Drishyam 2) दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
साल 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम डायरेक्टर निशिकांत के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, इशिता दत्ता रजत कपूर और मृणाल जाधव ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही दृश्यम 2 का टीजर (Drishyam 2 Teaser) रिलीज कर दिया गया है। दृश्यम 2 के टीजर में दृश्यम फिल्म के मुख्य सीन को शामिल किया गया है, टीजर के अंत में अभिनेता अजय देवगन कन्फेशन करते नजर आ रहे हैं। जिससे साफ है कि फिल्म दृश्यम जहां पर खत्म हुई थी, अगले पार्ट में उसके आगे की कहानी देखने को मिलेगी। टीजर से फिल्म की कहानी तो साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इतना साफ है कि दृश्यम फिल्म का ये सीक्वल दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। और पहले पार्ट की तरह ही फिल्म का दूसरा पार्ट भी आखिरी तक दर्शकों को बांध कर रखेगा।