E-Passports : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट को पेश करते हुए (E-Passports) ई पासपोर्ट का जिक्र किया है। आखिर ई पासपोर्ट (E-Passports) क्या होता है और भारत में इस लांच करने का उद्देश्य है, आइए जानते हैं।
भारत में जल्द ही ई पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। आपको बता दें विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा दी जाएगी। ई पासपोर्ट (E-Passports) अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप होते हैं। बहुत से देशों में ई पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं। भारत में लांच होने वाले ई-पासपोर्ट में एम्बेडेड चिप्स और फ्यूचरिस्टिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, ई-पासपोर्ट में अधिक सुरक्षा विशेषताएं होंगी और इसमें रेडियो-फ्रीक्वेंसी पहचान और बायोमेट्रिक्स का उपयोग किया जाएगा।
[caption id="attachment_16077" align="alignnone" width="534"]
E-Passports[/caption]
विदेश यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को जो पासपोर्ट दिया जाता है, उसकी जैकेट में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप होगी, जिस पर सुरक्षा संबंधी डेटा फीड होगा। ये पासपोर्ट वर्तमान में पुस्तिकाओं में जारी किए जाते हैं। ई-पासपोर्ट से विश्व स्तर पर आव्रजन पदों के माध्यम से सुगम मार्ग की सुविधा की उम्मीद है और यह बायोमेट्रिक डेटा पर टिका होने के कारण ज्यादा सुरक्षित होगा।
Read Also- Assembly Election 2022 कभी इस परिवार ने बचाई थी मुलायम सिंह की डूबती नैया