Eknath Shinde : एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:22 PM
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में यह घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे सूबे के नए मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। मालूम हो कि एकनाथ शिंदे गुरुवार दोपहर को गोवा से मुंबई पहुंचे। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। शिंदे और फडणवीस के बीच बैठक हुई जिसके बाद दोनों नेता राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को समर्थक विधायकों की सूची सौंपी।