Electric Scooter- इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र 1947 रुपए में, सिंगल चार्ज में तय करेगी 300 किमी की दूरी
1947 रुपए में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग (PC- Bikedekho.com)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:39 AM
Electric Scooter- देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लोगों के दैनिक जीवन की समस्या को भी बढ़ा दिया है। इस समय देश में पेट्रोल की कीमत शतक का आंकड़ा पार कर ₹137 प्रति लीटर पर पहुंच गई है। बढ़ते हुए पेट्रोल के दाम को देखते हुए बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया है, जो सिंगल चार्ज में 300 किमी की दूरी तय कर सकता है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए बहुत अधिक खर्च की चिंता करने की आवश्यकता भी नहीं है।
बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी ने बनाया है इलेक्ट्रिक स्कूटर -
जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद हम इस पोस्ट में कर रहे हैं इसका निर्माण बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी द्वारा किया गया है। ईवी स्टार्टअप कंपनी (EV Startup Company) सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने अगस्त 15 को अपना एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया था। Simple One नाम के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी भी अब शुरू की जा रही है, जिस की बुकिंग शुरू कर दी गई है। और जून तक इसकी डिलीवरी होने लगेगी।
मात्र 1947 रुपए में बुक करें इलेक्ट्रिक स्कूटर-
बेंगलुरू की ईवी स्टार्टअप कंपनी (EV Startup Company) सिंपल एनर्जी (Simple Energy) की वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) की बुकिंग के लिए आपको मात्र 1947 रुपए खर्च करने होंगे।
सिंगल चार्ज पर 300 किमी की दूरी -
ईवी स्टार्टअप कंपनी (EV Startup Company) द्वारा बनाए गए Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में जो बैटरी फिक्स की गई है, उसकी कैपेसिटी 3.2 किलोवाट है। इसके साथ ही स्कूटर में 1.6 किलोवाट की रिमूवल बैटरी की कैपेसिटी भी है। जिससे सिंगल चार्ज में स्कूटर 236 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। जबकि1.6 किलोवाट की दो रिमूवल बैटरी खरीद कर ग्राहक सिंगल चार्ज में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर द्वारा 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं।
अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की बात की जाए तो 236 किलोमीटर की रेंज वाले स्कूटर की कीमत 1.10 लाख रुपए हैं, जबकि 300 किलोमीटर की रेंज वाले स्कूटर की कीमत 1.45 लाख रुपए है।