Emrald Court Twin Tower: टिवन टॉवर को गिराने का दिया और वक्त
noida twin tower
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:26 PM
New Delhi : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसले में नोएडा में सुपरटेक के एमरॉल्ड कोर्ट टिवन टॉवर को गिराने का वक्त और बढ़ा दिया है। सुपरटेक के 40 मंजिला इस टिवन टॉवर को 22 मई तक गिराने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में दिये थे।
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के सेक्टर-100 में स्थित 40 मंजिला टिवन टॉवर को गिराने के आदेश दिये थे। टॉवर को गिराने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी को जिम्मा दिया गया था। कंपनी ने इसके लिए तैयारियों भी शुरू कर दी थी। लेकिन कंपनी ने इस काम के लिए और समय मांगा था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने आज दोपहर बड़ा फैसला देते हुए कंपनी को तीन महीने का और समय दिया है। कंपनी को अब 28 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया है।
सुपरटेक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर बनाये गये इस 40 मंजिला टिवन टॉवर को 22 मई तक गिराने के पूर्व में आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये थे।