साल 2026 के शुरुआती 15 दिनों में 800 लोगों के लापता होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में iPhone और Android फोन की Emergency SOS और Safety & Emergency सेटिंग्स आपकी जान बचाने में मदद कर सकती हैं। जानिए कैसे सिर्फ 3 बार पावर बटन दबाकर आप अपनी लाइव लोकेशन अपनों तक कैसे भेज सकते हैं।

साल 2026 की शुरुआत डराने वाली खबर लेकर आई है। सिर्फ 15 दिनों में देशभर से 800 लोग लापता होने की रिपोर्ट सामने आई है। इसका मतलब है कि हर दिन 50 से ज्यादा लोग गुम हो रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। ऐसे हालात में सिर्फ सतर्क रहना काफी नहीं बल्कि अपने स्मार्टफोन को भी अपनी सुरक्षा का हथियार बनाना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि आज के एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में ऐसी इमरजेंसी सेटिंग्स मौजूद हैं जिनसे आप मुसीबत के वक्त एक बटन दबाकर अपनी लोकेशन और जानकारी अपनों तक पहुंचा सकते हैं।
Emergency SOS एक ऐसा सेफ्टी फीचर है जो खतरे की स्थिति में तुरंत मदद बुलाने के लिए बनाया गया है। इसके जरिए आप बिना फोन अनलॉक किए ही इमरजेंसी कॉल, लोकेशन शेयर और जरूरी जानकारी भेज सकते हैं। अगर कभी आप फंस जाएं, डरें या बोलने की स्थिति में न हों तब भी यह फीचर आपके लिए काम करता है।
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह फीचर Safety & Emergency नाम से मिलता है। इसके लिए फोन की Settings में जाएं और Safety & Emergency ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां सबसे पहले अपनी मेडिकल जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स सेव करें। इसके बाद Emergency SOS को ऑन रखें ताकि तीन बार पावर बटन दबाने पर आप तुरंत अपने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स से जुड़ सकें।
Safety & Emergency या Emergency SOS सेटिंग्स में नीचे स्क्रॉल करें और ये ऑप्शन जरूर ऑन करें:
Call Emergency Services
Share info with emergency contacts
Record emergency video
इन सेटिंग्स से आपकी लोकेशन, जरूरी जानकारी और वीडियो रिकॉर्डिंग अपने आप आपके अपनों तक पहुंच सकती है जिससे मदद मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
Emergency SOS फीचर तभी असरदार है जब वह पहले से सेट हो। मुसीबत के समय फोन सेट करने का मौका नहीं मिलता। इसलिए आज ही अपने और अपने परिवार के सभी फोन में ये सेटिंग्स ऑन करें खासकर बच्चों और बुजुर्गों के फोन में।