मशहूर शायर मुनाव्वर राना की तबियत हुई ख़राब, लखनऊ के अस्पताल में कराया गया भर्ती
भारत
चेतना मंच
03 Sep 2021 12:56 PM
देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। बता दें कि महर्षि वाल्मीकि को लेकर विवादित बयान पर उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज करवाया गया था।
बता दें कि मुनव्वर राना काफी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे हैं। जिसके चलते काफी समय से वह सार्वजनिक मंचों पर भी नजर नहीं आते। उनका इलाज पीजीआई अस्पताल में चल रहा है, जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत कल रात यानी कि 2 सितंबर 2021 की रात को बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बता दे कि महर्षि वाल्मीकि पर बयान देकर मुनव्वर राना कानूनी तौर पर भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आते ही मुनव्वर राना मैं कुछ ऐसा बयान दिया जिसके बाद में लोग उनकी आलोचना करने लगे। मुनव्वर राणा ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से की। जिसके चलते उनके खिलाफ अखिल भारतीय हिंदू महासभा और सामाजिक सरोकार फाउंडेशन ने मुकदमा दर्ज करवा दिया।