Kisan Andolan: किसानों की इन 6 मांगों के आगे झुकी सरकार
किसान आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया गया है. (pc- twitter)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:41 AM
नई दिल्ली. तीन विवादित कृषि कानूनों (Farm Laws) की वापसी के बाद भी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की ओर से गुरुवार को आंदोलन (Kisan Andolan) स्थगित करने का ऐलान किया गया है. कहा गया है कि 11 दिसंबर से घरों की ओर लौटना शुरू कर देंगे. इस आंदोलन (Farmers Protest) को खत्म करने के बाद 15 दिसंबर को किसान नेता अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाकर माथा टेकेंगे. इसके बाद 15 जनवरी को दिल्ली में एसकेएम की एक बार फिर बैठक होगी.
सरकार की ओर से पहले किसानों को भेजे प्रस्ताव में कहा गया था कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग पर एक समिति का गठन करेगी और इस समिति में एसकेएम के बाहर के किसान संगठन, सरकारी अधिकारी और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. किसानों का कहना था कि उन्हें एमएसपी पर ऐसी समितियों की जरूरत नहीं है, जो शुरू से ही उनकी मांग के विरोध में हैं. उन्होंने सरकार से इस पर स्पष्टीकरण देने को कहा था.
Kisan Andolan : खत्म नहीं स्थगित हुआ है किसान आंदोलन, 11 तारीख से वापस लौटेंगे किसानKisan Andolan स्थगित होने पर क्या बोले प्रमुख किसान नेताओं में से एक राकेश टिकैत?
ये हैं वो 6 मांगें, जिनके आगे झुकी सरकार
1. सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी पर समिति बनाए. इसमें किसा संगठन के लोग हों. सरकार ने कहा है कि इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार और किसान संगठन के प्रतिनिधि और कृषि वैज्ञज्ञनिक होंगे.
2. देश भर में हुए किसान आंदोलन के समय हुए किसानों पर मुकदमे वापस लिए जाएं. ये भी सरकार ने मान लिया है. सरकार अपने संघ शासित क्षेत्रों के विभागों और एजेंसियों की ओर से किसानों पर दर्ज केस वापस लेगी. इसमें दिल्ली भी शामिल है. अन्य राज्यों से भी यही अपील की जाएगी.
3. सरकार मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा दे. सरकार ने यह भी मांग मान ली है.
4. बिजली बिल को लेकर सरकार एसकेएम से चर्चा करने के बाद संसद में बिल लाएगी.
5. पराली जलाने पर किसानों पर कार्रवाई ना की जाए. इस पर भी सरकार मान गई है.
6. सरकार पहले ही 3 विवादित कृषि कानून वापस ले चुकी है.