
अग्निशमन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल की गाडि़यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से बिल्डिंग के सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर कुछ लोग फंस गए थे। धुएं की वजह से फंसे हुए लोगों को निकालने में दिक्कत आ रही थी, लेकन हाईड्रोलिक लिफ्ट के जरिए सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। शुरूआती जांच मंे पता चला है कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी है। इस घटना मंे किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।नोएडा: सेक्टर 18 में इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, आस पास की बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, सेक्टर 20 थाना क्षेत्र का मामला। pic.twitter.com/A8us3tue68
— Chetna Manch (@ManchChetna) September 7, 2022