
पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला, जिसमें काफी लोग झुलस गए हैं। आग से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को आग से बचाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के चंद्रेश कुमार भी जख्मी हो गए। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराई गईं दिल्ली से आई मोना ने बताया कि हम जब सुबह उठे तो कमरे में धुआं भरा था, किसी तरह से बाहर निकले तो फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी से होटल से बाहर निकाला। आपातकालीन गेट तत्काल नहीं खुला, जिसके कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।