
Image Source:- Jagran[/caption]
जब तक आस पास के लोगों को इस घटना का पता चला, तब तक आग सभी आग की चपेट में ले आ चुके थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड (fire brigade) और पुलिस मौके पर पहुंची. (Fire In Ludhiana)
फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस ने मृतकों को शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाए. SHO टिब्बा इंस्पेक्टर रणधीर सिंह का कहना है कि आग लगनेकी मुख्य वजह का अबतक पता नहीं चल पाया है.
मृतकों की पहचान सुरेश साहनी, उसकी पत्नी अरुणा देवी, बेटी राखी, गीता, मनीषा, चंदा व बेटे सन्नी के रूप में हुई है. (Fire In Ludhiana)
आपको बता दू, इस घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया जोकि रात अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था.
राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है. राजेश के पिता सुरेश कुमार कबाड़ का काम करते थे. किसी ने साेचा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हाे जाएगा.