Gehraiyaan Movie: ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण संग किसिंग सीन पर जब सिद्धांत चतुर्वेदी के गांव से आया फोन, पापा भी ना दें पाए जवाब
भारत
चेतना मंच
12 Feb 2022 07:28 PM
शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गहराइयां’ (Gehraiyaan) बीते दिन अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा सराहना मिल रही है। दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone), सिद्धांत चतुर्वेदी(Siddant Chaturvedi), अनन्या पांडे (Ananya Panday)और धैर्य करवा (Dhairya Karwa)अपनी फिल्म का कुछ समय से प्रमोशन करने में लगे थे । एक प्रमोशन के दौरान इस दौरान सिद्धांत ने बताया कि ट्रेलर देखने के बाद उनके गांव से चाचा का फोन आया था। आईये बताते हैं पूरा किस्सा...
दीपिका संग किस को लेकर चाचा ने पूछा सवाल
सिद्धांत (Siddant)ने बताया कि 'गहराइयां' (Gehraiyaan) का ट्रेलर देखने के बाद उनके गांव से एक दूर के चाचा जी ने उन्हें कॉल किया गया था। इस कॉल में चाचा जी ने सिद्धांत(Siddant) के पिता से पूछा था कि ट्रेलर में सिद्धांत(Siddant) और दीपिका(Deepika) के बीच दिखने वाली किस सही में हो रही है, दोनों एक दूसरे के होठो। को छू रहे हैं या फिर बीच में शीशा रखा है? यह बात सुनकर सिद्धांत(Siddant) के पिता ने कहा कि इस बात का जवाब मैं क्या दूं।
ऐसी है फिल्म की कहानी
गहराइयां में दीपिका (अलीशा) और अनन्या (टीया) कजिन बहनों के रोल में हैं। दोनों की लाइफ एक- दूसरे से काफी अलग है। दोनों के अपने पार्टनर हैं लेकिन अलीशा और टीया के मंगेतर जेन (सिद्धांत चतुर्वेदी) का अफेयर हो जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका (Deepika)गहराइयां(Gehraiyaan) के बाद फिल्म शाहरुख खान(Shahrukh Khan) के साथ पठान(Pathan) में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका(Deepika) ऋतिक (Hritik)के साथ फाइटर और प्रभास (Prabhas)के साथ साउथ की फिल्म में नजर आएंगी।
Read Also: Hug Day 2022: हग डे पर अपने पार्टनर को दें एक जादू की झप्पी, जाने क्यों मनाया जाता है हग डे?