Gen Z Slang Meaning: संसद में पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कई सांसदों ने युवाओं के बीच चलने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने भाषण में FOMO और M.I.A. जैसे शब्दों का जिक्र किया। वहीं बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने Clocked It शब्द का इस्तेमाल किया।

अगर आप सोशल मीडिया चलाते हैं तो आपने कभी न कभी Delulu, FOMO या Clocked It जैसे शब्द जरूर देखे या सुने होंगे। ये वही शब्द हैं जो इंस्टाग्राम रील्स, मीम्स और युवाओं की चैट में काफी पॉपुलर हैं लेकिन अब इनकी एंट्री सोशल मीडिया से निकलकर देश की संसद तक हो गई है। पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान जब सांसदों ने अपनी बात रखने के लिए Gen-Z के इन स्लैंग्स का इस्तेमाल किया तो हर तरफ इनकी चर्चा शुरू हो गई। लोगों के मन में सवाल आने लगा कि आखिर ये शब्द हैं क्या और इनका मतलब क्या होता है? चलिए सोशल मीडिया की इस नई भाषा को समझते हैं।
संसद में पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कई सांसदों ने युवाओं के बीच चलने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने भाषण में FOMO और M.I.A. जैसे शब्दों का जिक्र किया। वहीं बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने Clocked It शब्द का इस्तेमाल किया। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या और श्रीकांत शिंदे ने Delulu और FOMO जैसे शब्द बोले। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए "वास्ते गुना हुइया" फ्रेज का भी जिक्र किया। यही वजह रही कि जो शब्द अब तक सिर्फ रील्स और मीम्स में दिखाई देते थे वो अचानक संसद की बहस का हिस्सा बन गए।
सोशल मीडिया पर अगर कोई कहता है कि "You clocked it" तो इसका मतलब होता है कि आपने किसी बात को सही पकड़ लिया या किसी छिपी हुई चीज को समझ लिया। जैसे कोई दोस्त बिना बताए समझ जाए कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है तो कहा जा सकता है कि उसने बात "Clock कर ली"। आसान शब्दों में कहें तो किसी चीज की सच्चाई समझ जाना या पहचान लेना ही Clocked It है।
अब बात करते हैं सबसे ज्यादा वायरल शब्द Delulu की। Delulu असल में Delusion शब्द से बना है। इसका मतलब होता है ऐसी सोच या उम्मीद जिसमें इंसान थोड़ी ज्यादा कल्पना में जी रहा हो लेकिन Gen-Z इसे हमेशा गंभीर मतलब में इस्तेमाल नहीं करती। कई बार यह मजाक के तौर पर भी बोला जाता है। जैसे कोई फैन सोचने लगे कि उसका फेवरेट सेलिब्रिटी उससे शादी करेगा या कोई बिना वजह किसी सपने को सच मानने लगे तो दोस्त मजाक में बोल देते हैं, "तुम तो Delulu हो।"
FOMO का पूरा नाम है Fear Of Missing Out। इसका मतलब है किसी चीज से पीछे छूट जाने का डर। आज के सोशल मीडिया दौर में यह काफी आम हो गया है। जब हम देखते हैं कि हमारे दोस्त किसी पार्टी में गए हैं, कोई नई जगह घूम रहे हैं या कोई ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं तो मन में आता है कि "अरे, मैं तो मिस कर गया।" बस इसी फीलिंग को FOMO कहा जाता है।
M.I.A. यानी Missing In Action। पहले यह शब्द ज्यादा आधिकारिक जगहों पर इस्तेमाल होता था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर भी काफी सुनने को मिलता है। अगर कोई दोस्त कई दिनों से ऑनलाइन नहीं दिख रहा है या अचानक गायब हो गया है तो मजाक में कहा जाता है कि वह M.I.A. है।
संसद में चर्चा के दौरान बोले गए "वास्ते गुना हुइया" फ्रेज ने भी लोगों का ध्यान खींचा। यह सोशल मीडिया और मीम कल्चर से जुड़ा हुआ एक वायरल फ्रेज है। इसका कोई तय मतलब नहीं है लेकिन इंटरनेट पर इसे मजाकिया अंदाज में इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कई मीम्स में कुछ अजीब या फनी लाइनें अचानक वायरल हो जाती हैं और लोग उन्हें अपनी बातचीत में शामिल करने लगते हैं वैसे ही यह फ्रेज भी ट्रेंड में आया।
विज्ञापन