
आईजी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपने शौक पूरा करने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। रोबिन के मामा का एकाउंट पीएनबी नूरनगर में था। रोबिन ने अपने साथियों को बताया कि वह अक्सर बैंक जाता है और वहां कोई गार्ड नहीं रहता और न ज्यादा भीड़ होती है। इसलिए आरोपियों ने बैंक लूट की योजना बनाई। रोबिन, हिमांशु उर्फ मोनि राजा उर्फ यश त्यागी व राहुल उर्फ रोहन बैंक के अंदर गये जबकि पवन, मनीष, गौरव उर्फ डैनी बैंक से कुछ दूरी पर खड़े होकर आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए थे। बैंक से नगदी लूटने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों से चले गये।
आईजी ने बताया कि इस घटना में बैंक अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अलग से कार्यवाही की जाएगी।