Ghaziabad News : गाजियाबाद में 26 जुलाई तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल
Kanwar Yatra 2022
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:02 AM
Ghaziabad : गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले के एलर्ट के बाद गाजियाबाद प्रशासन कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 26 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने दी।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश में पूरे जिले के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 22 से 26 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षण संबंधी कोई क्रियाकलाप नहीं होगी। 27 जुलाई से सभी स्कूल पूर्ववत खुलेंगे।
दूसरी ओर, जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ियों की चिकित्सा सेवा के लिए जिले में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 24 घंटे डाक्टरों की तैनाती रहेगी। मरीजों को यथासंभव निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।