प्यार में पड़ी 15 साल की लड़की ने खुद को लगाया HIV Positive खून का इंजेक्शन, वजह हैरान करने वाली
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:14 PM
HIV Positive- प्यार में साथ जीने मरने की कसमें सब खाते हैं। प्यार एक ऐसा एहसास है, जिसमें पड़े इंसान को किसी भी चीज की परवाह नहीं होती। दुनिया में कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जिसमें प्यार में इंसान ने पागलपन की हद तक पार कर दी है। प्रेमी से अलग हो जाने पर हाथ की नस काट लेना, आत्महत्या कर लेना या अपने खून से चिट्ठी लिखकर अपने प्रेमी को देना, ऐसे कई उदाहरण आप सब ने भी सुने होंगे। लेकिन अब एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें प्यार में पड़ी एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए, खुद को एचआईवी पॉजिटिव कर लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दरअसल असम (Assam) में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की (15 Old girl Facebook Love) कि दोस्ती फेसबुक पर एक लड़के से हुई। सोशल मीडिया पर हुई ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। लड़की को फेसबुक पर जिस लड़के के साथ प्यार हुआ, वह लड़का एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) है। लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए कई बार घर से भागी लेकिन हर बार उसके परिवार वाले उसे वापस ले आते थे। यहां तक कि जब परिवार वालों को पता चला कि लड़का एचआईवी पॉजिटिव है तो वे और भी ज्यादा इस रिश्ते के खिलाफ हो गए। लेकिन वो कहते हैं ना कि जब किसी इंसान को किसी से प्यार होता है तो, उसे किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा ही इस लड़की के साथ भी था।
लड़की ने खुद को किया एचआईवी पॉजिटिव -
लड़की ने तो लड़के के साथ जीने मरने की कसमें खा ली थी। इसलिए जब उसे पता चला कि लड़का एचआईवी पॉजिटिव है, तो उसने ऐसा कदम उठाया जो काफी हैरान करने वाला था। जिंदगी भर लड़के के साथ रहने के लिए लड़की (Girl inject HIV positive blood in her body) ने सिरिंज की मदद से लड़की के शरीर से खून निकाल कर उसे अपनी बॉडी में इंजेक्ट कर लिया। यह मामला सामने आते ही पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है और मेडिकल जांच के लिए भेजा है। हर तरफ इस मामले की चर्चा हो रही है।