सरकार ने जुल्म व ज्यादती की सारी हदें पार कर दी हैं : टिकैत
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:05 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:05 AM
लखीमपुर खीरी । भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार ने जुल्म ज्यादती की सारी हदें पार कर दी है ।यहां लखीमपुर खीरी में जिस तरह का नरसंहार हुआ है वैसा पहले कभी देखा ना सुना उन्होंने घोषणा की कि न्याय मिलने तक किसान अपना संघर्ष जारी रखेंगे । 4 किसानों की हत्या की सूचना मिलने पर बीती देर रात पुलिस को चकमा देते हुए राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी पहुंच गए थे।
किसानों के बीच में पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार ने जुल्म व ज्यादती की सारी हदें पार कर दी हैं। देश का गृह राज्य मंत्री पहले बयान देता है कि किसानों को सबक सिखा दूंगा। फिर उनका बेटा किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर उनकी हत्या कर देता है । ऐसी दर्दनाक घटना हमने ना पहले कभी देखी थी और ना सुनी थी । अब हम इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे न्याय मिलने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा । श्री टिकैत ने मांग की है कि मृतक किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए । परिवार के कम से कम एक एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए साथ ही गृह राज्य मंत्री व उनके बेटे के विरोध हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाए । समाचार लिखे जाने तक श्री टिकट मृतक किसानों के शवों के पास बैठे हुए थे ।