Greater Noida Big Breaking: एक छात्रा के चक्कर में भिड़े दो आशिक़
Noida news: Two drunken parties clashed in Sutra Club, fiercely kicking and punching
भारत
चेतना मंच
11 May 2022 03:31 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा : महिला मित्र को लेकर दो आशिक एक दूसरे की जान लेने पर हुए उतारू। आशिकों के गुट के बीच जमकर हुई चाकूबाजी। मामला ग्रेटर नोएडा के एनआईटी कॉलेज के छात्रों है ।चाकू से घायल दो छात्र अस्पताल में भर्ती। एक की हालत गंभीर ।
मिली जानकारी के मुताबिक कल यानि 10-मई -2022 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रांतर्गत एक्सपो मार्ट के पीछे के पार्क में एनआईटी कालेज में पढने वाले छात्र सुधांशु शेखर पुत्र चन्द्र शेखर निवासी मूसापुर, थाना समस्तीपुर, जिला समस्तीपुर बिहार ने 1.आनंद कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मेनरोड वार्ड नंबर-18, मधेपुरा, बिहार, 2.शिवम सिकरवार पुत्र योगेन्द्र सिकरवार निवासी भोपाल (म॰प्र॰) व 3.विजय प्रकाश पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी मेनरोड वार्ड नंबर-20, मधेपुरा, बिहार को महिलामित्र से बात करने को लेकर चाकू से हमला कर दिया जिससे आनन्द और शिवम को गले में गहरा घाव लगा तथा विजय को अंगुली और बांह में कट गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आरोपी सुधांसु शेखर को गिरफ़्तार कर लिया है ।