Greater Noida Breaking News : 22वीं मंजिल से कूदकर युवक-युवती ने की आत्महत्या
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:58 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मंे स्थित 14 एवेन्यू में एक युवक-युवती ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी में स्थित 14 ऐवन्यू में आज दोपहर एक युवक-युवती ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक-युवती का नाम पता फिलहाल पता नहीं चल पाया है; पुलिस के मुताबिक 22वीं फ्लोर पर स्थित फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। दोनों ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस दोनों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। युवक-युवती के 22वीं मंजिल से कूदने के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया है।