Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा बीच सड़क से हुई अगवा
Greater Noida News A student preparing for police recruitment was kidnapped from the middle of the road running with her brother
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:32 AM
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे रोड से एक छात्रा के अपहरण का मामला सामनेआया है।
पुलिस भर्ती की तैयारी करने के लिए छात्रा बुधवार को सुबह अपने भाई के साथ दौड़ लगा रही थी। इस दौरान कार सवार 2 युवकों ने उस छात्रा को जबरन अगवा कर लिया।
छात्रा परिजन उसकी बरामदगी के लिए अब कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि, ये प्रेम-प्रसंग का प्रकरण भी हो सकता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही!
>> ये भी पढ़े:- PM Sangrahalaya:14 अप्रैल से खुलेगा पीएम म्यूजियम, जानें क्या-क्या होंगी खासियत
रेलवे रोड स्थित कॉलोनी की रहने वाली वह छात्रा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। छात्रा का एक भाई सेना में है, जबकि दूसरा भाई पुलिस की तैयारी कर रहा है। दोनों भाई - बहन रोजाना शारीरिक परीक्षा (Physical Exam) की तैयारी के लिए दौड़ लगाते हैं।
बुधवार को सुबह छात्रा अपने भाई के साथ दौड़ लगा रही थी। भाई छात्रा से कुछ आगे निकल गया था। इसी बीच कार सवार 2 युवक आए, जिन्होंने छात्रा को जबरन घसीटकर अपनी कार में डाला और यहाँ से फ़रार हो गए।
इस घटना के बाद भाई ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। (Greater Noida News)
>> ये भी पढ़े:- Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना ये तीनों डेवलपमेंट अथॉरिटी इस साल खर्च करेंगी 15 हजार करोड़ रुपएSHO दादरी राकेश कुमार का कहना है कि, छात्रा बालिग है। सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगी।
मामले के खुलासे के लिए लगी कई पुलिस दल : दादरी पुलिस (Dadri Police) इस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में अपहरण के अलावा कई और बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस का दावा है कि, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। इसके लिए एक कई टीमें लगा दी गई हैं। (Greater Noida News)
>> ये भी पढ़े:- Sunil Bansal: यूपी से सुनील बंसल की विदाई लगभग तय, संघ की चिंतन बैठक में हुआ फैसला